{"_id":"5918a7144f1c1b780d850a1c","slug":"accident-two-byke-police-worker-dead-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पुलिस कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पुलिस कर्मचारी की मौत
ब्यूरो कैथ्ाल
Updated Mon, 15 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में हरियाणा पुलिस में कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहेड़ा निवासी मृतक के चाचा राजपाल ने बताया की उसका भतीजा नरेश कुमार कुरुक्षेत्र में पुलिस में कार्यरत था। रविवार को दोपहर 12 बजे के आसपास अपने घर रोहेड़ा बाइक पर आ रहा था कि राजौंद पूंडरी मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास सामने से आ रहे बाइक चालक अलेवा निवासी संजय ने उसके भतीजे को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर अलेवा निवासी संजय के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहेड़ा निवासी हरियाणा पुलिस कर्मी मृतक नरेश कुमार का अंतिम संस्कार गांव रोहेड़ा में किया गया। उसके अंतिम संस्कार में जहां गांव के सैकड़ों लोग पहुंचे वहीं हरियाणा पुलिस की टुकड़ी द्वारा उसे अंतिम सलामी दी गई। अचानक से घटी इस घटना में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पाला राम पहले ही गुजर चुके हैं। घर में परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
करंट लगने से भैंस की मौत
धात्ता पट्टी में बिजली का करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे उसने भैंस को जोहड़ में पानी पिलाने के लिए खोला जैसा ही भैंस कुछ दूरी पर लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरने लगी तो खंभे की सपोर्ट के लिए लगाई गई तार में करंट होने के कारण भैंस उसकी चपेट में आ गई।