{"_id":"577d56714f1c1be6567fa2f9","slug":"accident-tata-sumo-two-dead-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को आई झपकी, पेड़ से टकराई सूमो, दो सगे भाइयों की मौत, एक दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर को आई झपकी, पेड़ से टकराई सूमो, दो सगे भाइयों की मौत, एक दर्जन घायल
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर जींद के गांव पाथरी से देवी माता की पूजा करके लौट रहे परिवार को लेकर आ रहे एक टाटा सूमो चालक को झपकी आ गई। जिस कारण गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में पंजाब के खनौरी के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 10 को पीजीआई चंडीगढ़ व 2 को पटियाला रेफर किया गया है।
पंजाब के खनौरी निवासी 14 महिला व पुरुष सफीदों के निकट स्थित गांव पाथरी में देवी माता के दर्शन के लिए गए थे। जो सुबह करीब तीन बजे के चले थे। पाथरी देवी से वापस आते समय तितरम मोड से करीब एक किलोमीटर दूर अचानक चालक से गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ों से जा टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि लोग गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए। आस-पास के लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायल 45 वर्षीय अमना व 50 वर्षीय सत्ता राम मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा एक दर्जन घायलों में से 10 को पीजीआई व 2 को पटियाला रेफर कर दिया गया।
इनको किया पीजीआई रेफर
हादसे में घायल संदीप कुमार ( 27), सुनील (26), रामपाल (40), महिला भरपल, बीरपाल (20), पूजा (20), रेखा (22), कमला (20), संतरो (50), ज्योति (16), निशा (20) और ड्राइवर बबली (28) को पीजीआई रेफर किया गया। घायलों में एक महिला की हालत काफी नाजुक थी। इसके अलावा हाथ, पांव, सिर, छाती में गंभीर चोटें आई। इसके अलावा संदीप व रामपाल को पटियाला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सामान्य अस्पताल में पहुंचे खनौरी निवासी रामचन्द्र ने बताया कि उनकी सफीदों के गांव पाथरी में देवी मंदिर में परिवार की पूजा होती है। विशेष रूप से परिवार में शादियां होने के बाद गठ जोड़े के लिए जाते हैं। इस समय सुनील कुमार के बेटी होने पर वहां गए थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजनों को सामान्य अस्पताल में तांता लगा हुआ था।
एसएचओ मनदीप ने कहा कि गाड़ी चालक सुबह तीन बजे से चला हुआ था। जिस कारण उसे झपकी आ गई होगी, जिससे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।