फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident in Kaithal: Car collided with bike rider, electric worker died

कैथल में हादसा: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बिजली कर्मचारी की मौत

Fri, 04 Aug 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Aug 2023 10:38 AM IST
सार

कैथल में कार और बाइक की टक्कर से हुए हादसे में एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। दो अगस्त को शाम के समय विक्रम ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह एक गोदाम के पास कुतबपुर रोड पर पहुंचा तो एक कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टरसाइकिल को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Accident in Kaithal: Car collided with bike rider, electric worker died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैथल में कुतबपुर रोड पर एक कार चालक ने ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार बिजली कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव दीवाल निवासी तरसेम ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसका भाई विक्रम बिजली निगम कार्यालय कैथल में वर्ष 2008 से अनुबंध आधार पर नौकरी लगा हुआ था।

विज्ञापन


टरसाइकिल को टक्कर मार दी
दो अगस्त को शाम के समय विक्रम ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह एक गोदाम के पास कुतबपुर रोड पर पहुंचा तो एक कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक अपनी कार को मौके पर छोडक़र भाग गया। विक्रम को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिास ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed