फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A girl was cheated of seven lakhs on the pretext of getting her a job in the police In Kaithal

Kaithal: नौकरी के नाम पर सात लाख हड़पे, युवती को पुलिस में नौकरी लगवाने का दिया था झांसा

Wed, 08 Nov 2023 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 08:43 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी दंपती पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। गांव कोटड़ा निवासी ज्योति ने पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
A girl was cheated of seven lakhs on the pretext of getting her a job in the police In Kaithal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कैथल में पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी दंपती ने युवती के परिवार से सात लाख रुपये हड़प लिए। राजौंद थाना पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर है। गांव कोटड़ा निवासी ज्योति ने पुलिस को शिकायत दी कि वह कैथल के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। कॉलेज में एनसीसी परेड के दौरान उसे गांव चमार खेड़ा जिला हिसार निवासी रमेश मिला।

विज्ञापन


वह उससे पूछने लगा कि क्या उसने हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ है, तो उसने हामी भर दी। उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि वह उसको पुलिस में लगवा देगा, क्योंकि उसकी हिसार सीआईए में सब इंस्पेक्टर के पद पर ड्यूटी है। आरोपी ने पुलिस की वर्दी की फोटो भी दिखाई।
विज्ञापन


उस ने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। कुछ समय बाद आरोपी ने उसे पुलिस में भर्ती करवाने के लिए दस्तावेज मांगे। विश्वास करके आरोपी को अपने दस्तावेज भेज दिए। बाद में आरोपी ने कहा कि उसका पुलिस भर्ती में काम पक्का हो गया है और उससे पुलिस वर्दी का माप मंगवाया। आरोपी ने पुलिस में लगवाने के लिए सात लाख रुपये मांगे। उसने अलग-अलग समय में आरोपी के पास सात लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी ने कहा कि अगर उसका काम इस भर्ती में नहीं हुआ तो वह 2018 की भर्ती में काम करवा देगा, क्योंकि इस भर्ती में कुछ सीटें खाली हैं। साथ ही कहा कि उसकी घरवाली काजल का मामला सिलेक्शन कमीशन बोर्ड में लगा है, जो उसका डायरेक्ट फिजिकल दिखाकर भर्ती करवा देगा। कुछ महीने इंतजार करने के बाद जब उसने आरोपी को फोन किया तो वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगा।

जब शिकायतकर्ता को उस पर शक हुआ और रुपये वापस मांगे तो उसने फोन पर जवाब दिया कि पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा में उसके पीछे पुलिस लगी हुई है। पुलिस से बचने के लिए वह इधर-उधर घूमता फिर रहा है। उसने आरोपी की पत्नी काजल से बातचीत की तो उसने कहा कि वह उसके सारे रुपये वापस करवा देगी। इस तरह के बहाने बनाकर आरोपियों ने इतना समय निकाल दिया।


अब रुपये मांगने पर धमकी दे रहा है कि अगर बार-बार पैसे मांगने का दबाव बनाया तो वह जहर खाकर मर जाएगा और उसके बाद उल्टे ही शिकायतकर्ता का परिवार फंस जाएगा। ऐसा करके आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उनके साथ सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed