{"_id":"5cb61f1cbdec2213ee5d5ba7","slug":"91555439388-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से जुड़े मुद्दे उठाकर सुरजेवाला ने दी स्थानीय राजनीति को हवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर से जुड़े मुद्दे उठाकर सुरजेवाला ने दी स्थानीय राजनीति को हवा
विज्ञापन
कैथल। कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी एवं विधायक कैथल रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा के स्थानीय नेताओं पर जमकर हमला बोला। शहर में जमीनों पर अवैध कब्जों से लेकर क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलवाने तक के आरोप लगाए और साथ ही वे कांग्रेस चेयरपर्सन सीमा कश्यप के पक्ष में खुलकर खड़े हो गए हैं। सिटी स्क्वॉयर मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही चेयरपर्सन सीमा कश्यप को लेकर उन्होंने एलान किया कि पिछड़ा वर्ग की बेटी को यदि किसी ने परेशान किया तो उसके पक्ष में दस हजार लोग लेकर लघु सचिवालय में बैठ जाऊंगा। वहीं भाजपा नेता ने कहा कि यदि सुरजेवाला दस हजार लोग लेकर आएंगे तो हम भ्रष्टाचार के विरोध में बीस हजार लोगों को लेकर आएंगे।
विदित रहे कि सीमा कश्यप सहित नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ सिटी स्क्वॉयर मामले में भ्रष्टाचार के तहत केस दर्ज है। इस मामले में भाजपा व कांग्रेस समर्थक पार्षदों ने ही जांच की मांग कर सीएम फ्लाइंग के माध्यम से केस दर्ज करवाया है। सुरजेवाला ने बैठक में सीमा कश्यप को घेरने वालों पर प्रत्यक्ष तौर पर हमला बोला और कहा कि जो खुद लुटेरे हैं, वे पिछड़ा वर्ग की बेटी के चेयरपर्सन बनने पर खुश नहीं हैं। यही कारण है कि सभी एक होकर उस पर आरोप लगा रहे हैं। सुरजेवाला यहीं नहीं रुके, उन्होंने कैथल में भाजपा नेताओं पर तमाम भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
इन आरोपों पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के प्रवक्ता को न्याय प्रणाली में विश्वास रखना चाहिए। बड़े-बड़े मुख्यमंत्री, नेता न्याय प्रणाली के कारण ही जेलों में पड़े हुए हैं। यदि किसी ने गड़बड़ी की है तो उसका परिणाम सामने आ जाएगा। अगर कांग्रेस नेता दस हजार लोग भ्रष्टाचार के पक्ष में लेकर आएंगे तो हम भी 20 हजार लोग भ्रष्टाचारियों को सजा दिलवाने के लिए लेकर आएंगे। भाजपा नेताओं पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे बौखलाहट का परिणाम हैं। ये सभी कार्य कांग्रेस राज में होते थे। जिन्हें अब उजागर करके जनता के सामने लाया जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है।