{"_id":"5bf1a37fbdec2269475361a7","slug":"91542562687-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पार्क से चोरों ने उड़ाया लाखों रुपये का सरिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन पार्क से चोरों ने उड़ाया लाखों रुपये का सरिया
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन पार्क से चोरों ने उड़ाया लाखों रुपये का सरिया
फोटो नंबर-21
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नगर के सौंदर्यीकरण को लेकर बनने वाले पार्क के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही इसे चोरों ने अपना निशाना बना लिया। पार्क की चारदीवारी बनाने के लिए ठेकेदार द्वारा मंगवाए गए लाखों रुपये के सरिये को शनिवार रात्रि चोरों ने चुरा लिया।
निर्माण कंपनी के ठेकेदार सुशील सागवान ने बताया कि पार्क में भरत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब चारदीवारी का कार्य शुरू होना है। दो दिन पूर्व उन्होंने इस में प्रयुक्त होने वाले 8 व 10 एमएम का सरिया मंगवाया था। करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत का 8 व 10 एमएम का 6 टन सरिया चोरों ने चुरा लिया है। उन्होंने निर्माण कार्य के सामने ही मकान किराए पर ले रखा है। गत रात्रि करीब ढाई बजे कुछ शोर सुन कर उनकी आंख खुली तो देखा कि सरिया के बंडलों के पास एक ट्रक खड़ा है व चोर उसमें सरिया डाल रहे थे। उन्होंने चोरों को ललकारा और उतर के नीचे आए। उनको आते देख कर चोर ट्रक व लोड किए गए सरिये को लेकर मटौर रोड की तरफ भाग गए। कमरे से जीप की चाबी लाकर उन्होंने चोरों का पीछा भी किया पर मटौर गांव में एक स्थान पर एक सड़कों के जाल को देख कर वे भ्रमित हो गए। उन्होंने बताया कि उनके दोनों नंबरों से उन्होंने 100 नंबर पर बार-बार फोन भी किया पर उनका फोन उठाया नहीं गया। बाद में कलायत आकर वे पुलिस स्टेशन में गए और सारे मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और सभी मार्गों पर पीसीआर ने ट्रक को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस प्रभारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है जिस पर तत्काल संज्ञान लिया गया। चोरी हुए सामान की लिखित शिकायत मिलने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा।