फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   होली के दिन सड़क हादसों में चार की दर्दनाक मौत

होली के दिन सड़क हादसों में चार की दर्दनाक मौत

Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
होली के दिन सड़क हादसों में चार की दर्दनाक मौत
सड़क हादसों में चार की मौत
विज्ञापन

कलायत में दो तो नौच व कांगथली के निकट हादसों में मरे एक-एक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चार अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पहले मामले में मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर गांव निवासी लाभ सिंह (48) मोटरसाइकिल पर सवार होकर नौंच गांव की तरफ गया था। गांव नौंच के निकट एक पशु के उसकी बाइक के सामने आने से वह गिर गया और सिर पर गहरी चोट लगने के बाद उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस चौकी क्योड़क प्रभारी एएसआई सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
दूसरे हादसे में कलायत निवासी निवासी ओमप्रकाश (62) धुलहंडी के दिन सुबह रेलवे रोड की तरफ पैदल जा रहा था। इसी बीच तेजगति से मोटरसाइकिल पर आए युवक ने टक्कर मार दी। बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे पहले कलायत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से कैथल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। जांच अधिकारी एचसी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार से कलायत क्षेत्र में ही एक युवक की मौत हो गई। गांव पेगा निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई 26 वर्षीय मीनू गांव मटार के निकट से वह अपनी बाइक पर जा रहा था। जहां अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर जा गिरा। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे हादसे में कांगथली गांव के पास ट्रक ने साइकिल पर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में पीडल गांव निवासी शिशपाल ने आरोप लगाया कि उसका पिता कृष्ण कुमार (55) साइकिल पर सवार होकर कांगथली की तरफ गया था। जब वापस आ रहा था तो अज्ञात ट्रक चालक ने लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए टक्कर मार दी। उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पहचान कर उन्हें सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed