फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों में चले लाठी, डंडे और तलवार, दस घायल

जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों में चले लाठी, डंडे और तलवार, दस घायल

Fri, 22 Sep 2017 12:53 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों में चले लाठी, डंडे और तलवार, दस घायल
जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों में चले लाठी, डंडे और तलवार, दस घायल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
सीवन, कैथल। वीरवार सुबह सीवन में एक जमीन के टुकड़े के लिए दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। जब इन घायलों को अस्पताल ले जाया गया तो दोनों गुट सीवन के सरकारी अस्पताल में फिर से भिड़ गए और अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। इस संघर्ष में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सीवन पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 14 व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दोनों गुटों में पहले सुबह करीब सात बजे झगड़ा हुआ। जिसमें दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोग दोनों घायलों को लेकर अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां पर दूसरा गुट भी पहुंच गया। दोनों गुट अस्पताल में फिर से भिड़ गए। अस्पताल में रखी अलमारियां व शीशों को भी तोड़ दिया। जिससे यहां आए मरीजों में भी दहशत फैल गई। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

पहले मामले में दिलबाग सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में पंचायत में समझौता हो गया था। वीरवार सुबह फिर से उनका झगड़ा हो गया। कुछ लोगों ने उनकी बकरी व विकास पुत्र सुरेश को चोटें मार दी। जिसके बाद सुरेश, संदीप व सुनेश को भी चोटें मार दी। इन्हें मेडिकल करवाने के लिए वह अस्पताल में आए। जहां पर दूसरे पक्ष के लोग आए और उन्होंने मेडिकल करवाने से रोका। उन लोगों ने लाठियां, डंडे व तलवारों से हमला कर दिया। जब अस्पताल में कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने अस्पताल के शीशे तोड़ दिए और वहां रखी अलमारियों को भी तलवारें मारकर तोड़ दिया। अस्पताल में झगड़े को देखकर डॉक्टर ने उनको कैथल इलाज के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की ओर से ताज सिंह ने बताया कि वह घर में बैठा था। जहां आरोपी पक्ष ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद वे अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए गए थे। जहां फिर उनके साथ मारपीट की गई। सीवन थाने के एएसआई केहर सिंह ने बताया कि ताज सिंह के बयान पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


दूसरी ओर सीवन थाने के ही एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक पक्ष के 6 व अन्य और दूसरे पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
सीवन थाना एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये हुए घायल
घायलों में एक पक्ष से दिलबाग, संजय, अमन, सुरेश, बुध, सोनू, रतन, सजेश और दूसरे पक्ष से ताज व जगता घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed