{"_id":"59c163184f1c1b8f688b567f","slug":"91505846040-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास से नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, कुरुक्षेत्र में ले जाकर चार युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के पास से नौवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण, कुरुक्षेत्र में ले जाकर चार युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौंवी की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
- स्कूल के पास से जबरन खींच लिया गाड़ी में और कुरुक्षेत्र ले जाकर चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
- घर से स्कूल में पढ़ने के लिए आ रही थी छात्रा, महिला थाना पुलिस ने चार युवकों पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शहर के राजकीय कन्या स्कूल के सामने से छात्रा को गाड़ी में बैठकर ले गए और कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह राजकीय कन्या स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ती है। 13 सितंबर की सुबह जब वह स्कूल आ रही थी तो स्कूल के पास से युवक अरमान व गुरजीत कार लेकर आए और उन्होंने उसका हाथ पकड़कर कार में खींच लिया। आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया ताकि वह बोल न सके। अरमान व गुरजीत ने रास्ते में दो अन्य युवक और गाड़ी में बैठा लिए। चारों लड़के उसको कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर ले गए। युवकों ने वहां पर एक-एक करके उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शाम करीब 3 बजे शहर की एक कॉलोनी पथरों वाली गली पर छोड़कर भाग गए। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसने डर के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 18 सितंबर को पूरी बात उसने माता-पिता को बताई। उसके माता-पिता उसको महिला थाना में लेकर आए। नाबालिग ने पुलिस ने गुहार लगाई है चारों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर अरमान व गुरजीत सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।