फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जाम लगाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया 40 के खिलाफ मामला

जाम लगाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया 40 के खिलाफ मामला

Wed, 21 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया 40 के खिलाफ मामला
जाम लगाने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया 40 के खिलाफ केस
विज्ञापन

कैथल। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को गांव पबनावा बस अड्डे पर लगाए गए जाम के मामले में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ढांड थाने में तैनात ईएचसी परमजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोग शव सड़क पर रखकर जाम लगाए हुए थे। उन्हें जाम खोलने के लिए कई बार समझाया गया, लेकिन वे एक ही जिद्द पर अड़े थे कि तुरंत हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई थी और घंटों जाम लगे रहने के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पृथ्वी सिंह, अंकुश, महेंद्र उर्फ पप्पी, रमेश, ओमप्रकाश, विकास निवासी पबनावा, प्रवीन निवासी सावंत (करनाल) व कश्मीरी निवासी गांव खनौदा व 30/40 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed