{"_id":"5a3ab32a4f1c1b4e718ba684","slug":"81513796394-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर घर में घुसकर पति-पत्नी से लूटी सोने की चैन, छह हजार रुपये नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर घर में घुसकर पति-पत्नी से लूटी सोने की चैन, छह हजार रुपये नकदी
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर घर में घुसकर पति-पत्नी से लूटी सोने की चेन और नकदी
सिविल लाइन पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भगत सिंह कॉलोनी में पति-पत्नी पर हमला कर पिस्तौल दिखाकर दोनों के गले की सोने की चेन व छह हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी निवासी अनिल ने बताया कि 18 दिसंबर को करीब तीन बजे वह और उसकी पत्नी घर पर अकेले थे। तभी दो बाइकों पर चार व्यक्ति घर के सामने आकर रुके और वह जबरदस्ती घर में घुस गए। उन्होंने उनको पिस्तौल दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। चारों आरोपियों में से दो ने उसके गले से सोने की चेन छीनी और हथियार से हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर दो आरोपियों ने उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। आरोपी उसके घर के अंदर घुस गए और वहां बेड के अंदर रखे हुए छह हजार रुपये उठाकर ले गए। घटना के बाद उसके परिजन उसको सामान्य अस्पताल में लेकर गए। एएसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी निवासी अनिल की शिकायत पर दो बाइक सवार चार व्यक्तियों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।