फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन मामलों में पुलिस ने 313 बोतल बरामद की

तीन मामलों में पुलिस ने 313 बोतल बरामद की

Mon, 04 Mar 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
तीन मामलों में पुलिस ने 313 बोतल बरामद की
तीन मामलों में पुलिस ने 313 बोतल बरामद की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अवैध शराब खुर्दो व तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में 289 बोतल ठेका शराब देशी, 24 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी व 48 बोतल बियर तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त एक कार व एक मोटरसाईकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी क्योड़क प्रभारी एएसआई रामबीर सिंह की टीम द्वारा शाम के समय जसवंती मोड क्योड़क पर नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस पार्टी को एक संदिग्ध कार नंबर डीएल2सीडब्लु0921 आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा कार चालक को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें 20 पेटी अवैध ठेका शराब देशी,24 बोतल ठेका शराब अंग्रेजी व 48 बोतल बीयर बरामद हुई। पुलिस द्वारा बरामद शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त कर ली। एक अन्य मामले में थाना चीका के हैडकांस्टेबल भान सिंह की टीम द्वारा पीड़ल निवासी यादविंद्र सिंह के कब्जे से 17 बोतल ठेका शराब देशी व शराब तस्करी में प्रयुक्त हिरो होंडा मोटरसाईकिल तथा आरोपी दलबीर निवासी पीडल के कब्जे से 12 बोतल ठेका शराब देशी बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना चीका के अंतर्गत चौंकी हरनौली प्रभारी जयपाल सिंह की टीम द्वारा आरोपी बलदेव निवासी ईरागढ़ (पंजाब) के कब्जे से 12 ठेका शराब देशी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही हैडकांस्टेबल शिव कुमार की टीम द्वारा आरोपी प्रीतम निवासी खरकां रोड गुहला के खुर्दा से 8 बोतल ठेका शराब देशी बरामद कर आरोपी को काबु कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed