फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सस्ते सोने के मामले में ठगी के शिकार लोगों ने दी एसपी को शिकायत

सस्ते सोने के मामले में ठगी के शिकार लोगों ने दी एसपी को शिकायत

Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सस्ते सोने के मामले में ठगी के शिकार लोगों ने दी एसपी को शिकायत
सस्ते सोने के मामले में ठगी के शिकार लोगों ने दी एसपी को शिकायत
विज्ञापन

गांव कुल्तारण निवासी सोनू ढांडा पर लगाया करीब 300 करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। लोगों को सस्ते सोने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए भारी संख्या में पीड़ित लोगों ने एसपी को शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व सोनू ढांडा से रुपये बरामद करवाने की मांग को लेकर सोमवार को गांव की चौपाल में भाकियू नेता सतपाल मोस्टरा की अध्यक्षता में महापंचायत हुई।
इस पंचायत में कुलतारण, जाखौली, पाई, सांघन, खानपुर, कैथल गांवों के लोग पहुंचे थे। इसके बाद इन लोगों ने सचिवालय में पहुंचकर सोनू ढांडा के खिलाफ एसपी आस्था मोदी को शिकायत दी और गांव में सामूहिक धरना दिए जाने की परमिशन भी मांगी। एसपी ने शिकायत पर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। गांव कुलतारण निवासी संजय मोस्टरा ने आरोप लगाया कि सस्ता सोने का लालच देकर रुपये ऐंठने के आरोपी अब अपने साथ अवैध हथियार लेकर घूमते हैं, ताकि उससे कोई पैसे न मांग ले। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अभी तक एक व्यक्ति पर फायर भी कर चुके हैं। संजय मोस्टरा ने बताया कि कई आरोपी अभी भी दूसरे जिलों में यही काम कर रहे हैं। जैसे कैथल जिले के लोगों के साथ ठगी की है, वैसे ही वह दूसरे जिले के लोगों के साथ कर सकता है। मुख्य आरोपी सोनू के साथ कई लोग इस धंधे में संलिप्त हैं। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने लोगों से रुपये ठगते हुए कई शहरों में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा-पहले क्यों नहीं दी शिकायत : जब लोग एसपी को शिकायत देने पहुंचे तो एसपी ने उन्हें कहा कि जब यह धंधा सुर्खियों में था, उस समय पुलिस लोगों से अपील करती रही कि इनके झांसे में न आएं और जिसके साथ ठगी हुई है तो शिकायत दें। लेकिन बहुत कम लोगों ने शिकायत दी। इसके बाद जब गांव में आरोपी ने एक व्यक्ति पर गोली चलाई थी, उस समय भी कहा था कि अगर उनके ऊपर गोली चलाई है तो इसकी शिकायत दें। लेकिन फिर भी शिकायत नहीं दी गई। अब सभी तरफ से उनके रास्ते बंद हो चुके हैं तो लोग पुलिस के पास आए हैं। इस पर लोगों ने गलती मानते हुए कहा कि गलती तो हमारी है और हम मानते हैं। लेकिन अब वे पीछे नहीं हटेंगे। इस पर एसपी ने ग्रामीणों को अलग-अलग शिकायत देने की बात कही और कहा कि इस मामले में शिकायत आने पर उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed