फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विशेष अभियान चलाकर पकड़ी 58 बोतल हथकढ़ी शराब, दो काबू

विशेष अभियान चलाकर पकड़ी 58 बोतल हथकढ़ी शराब, दो काबू

Mon, 14 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
विशेष अभियान चलाकर पकड़ी 58 बोतल हथकढ़ी शराब, दो काबू
58 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। रात को विशेष अभियान चलाकर सीआईए-वन पुलिस ने दो मामलों में 58 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद कर 2 तस्कर काबू किए हैं। पुलिस पीआरओ ने बताया कि सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम ने एएसआई तिलकराज, कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह, एचसी राजेश कुमार व हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह ने 13 अगस्त की रात को कांगथली के पास वाहन चेकिंग कर रहे रहे थे। रात करीब 11 बजे गांव भूना की तरफ से पैदल आ रहे रामस्वरूप निवासी भूना को काबू किया गया। जिसके कब्जे से प्लास्टिक कैन से सवा 30 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद की गई। आरोपी को सीआईए के हैड कांस्टेबल शुभकरण ने आबकारी अधिनियम तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इसी टीम रात करीब एक बजे पापसर रोड कागथली पर नाकाबंदी से पैदल आ रहे करनैल सिंह निवासी डेरा बंता सिंह ककहेड़ी को काबू किया गया। जिसके कब्जे में प्लास्टिक कैन से 28 बोतल शराब बरामद होने पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर आरोपी को सीआईए पुलिस के एएसआई सुभाष ने एक्साइज एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed