{"_id":"5c2bbe7dbdec2257282d450f","slug":"61546370685-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर हमला कर मारपीट की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार पर हमला कर मारपीट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार पर हमला कर किया घायल
कैथल। रामनगर में अपनी दुकान बंद करके जा रहे फर्नीचर की दुकान संचालक पर युवकों ने लूट के इरादे से हमला कर घायल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दुकानदार को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
गांव रोहेडिय़ां निवासी दुकानदार दर्शन सिंह ने बताया कि वह रात को करीब नौ बजे अपनी फर्नीचर की दुकान को बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही रेलवे स्टेशन के निकट स्थित बस्ती के सामने वाली रेलवे फाटक पर पहुंचा तो एक युवक ने रास्ता रोकते हुए मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। इसके बाद हैंडिल पकड़ते हुए गला पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी के दूसरे साथी वहां आ गए। उक्त युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। सिर पर डंडे से वार किए। शोर सुन कुछ लोगों के वहां आने पर आरोपी मौके से भाग गए। बाद में उसे अस्पताल दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।