{"_id":"5c1e8ad3bdec2256bb25121e","slug":"61545505491-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में डकैती का प्रयास, दीवार तोड़ कर अंदर घुसा, कुछ न चुरा सका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में डकैती का प्रयास, दीवार तोड़ कर अंदर घुसा, कुछ न चुरा सका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, दीवार तोड़ कर अंदर घुसा चोर
फोटो नंबर-24 व 25
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। शुक्रवार को हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक को चोरों ने अपना निशाना बनाया। देर रात में चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर चोरी का प्रयास किया। सूचना पर एएसआई सुभाष चंद के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने पूरी स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।
बैंक में लगे कैमरे के अनुसार चोर ने बैंक की दीवार को पीछे से तोड़ उसमें रात करीब 9:53 पर प्रवेश किया। चोर मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था। यह पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि चोर ने बाद में सीसीटीवी कैमरे को भी निशाना बनाया। लेकिन तब तक उसकी तस्वीर उसमें कैद हो चुकी थी।
चोर ने बैंक के अंदर प्रवेश करते ही जिस प्रकार से चोरी करने का प्रयास किया उसका कुछ हिस्सा सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया। उसने पहले कैमरे को निशाना बनाया। उसके बाद स्ट्रांग रूम में रखी सेफ को तोड़ने का असफल प्रयास किया। बैंक में इस प्रकार सेंध लगाने जाने की जानकारी बैंक के पास ही मार्डन कन्फेक्शनरी के मालिक महावीर को उस समय लगी जब वह अपनी दुकान के पीछे गया। उसेे बैंक के दीवार के पास टूटी हुई ईंटें दिखाई दी। दीवार के पास पहुंचने पर उसने देखा कि बैंक की दीवार तोड़ी हुई है। उसने इसकी जानकारी बैंक शाखा प्रबंधक कुमार मुकेश को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के साथ ही प्रबंधक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्ट्रांग रूम खोल कर देखा तो पाया कि चोर ने सेफ को तोड़ने का प्रयास किया है। कक्ष में लगे सीसी टीवी कैमरे पास ही रखी अलमारी के पीछे किया हुआ है। कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में बैंक का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। जांच के बाद बैंक प्रबंधक कुमार मुकेश ने बताया कि चोर द्वारा बैंक में की गई सेंधमारी से किसी भी प्रकार को कोई नुकसान नहीं हुआ। बैंक में जो नकदी थी न केवल वह सुरक्षित है बल्कि कागजात भी सही सलामत है।
सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ चोर : बैंक में जिस व्यक्ति ने चोरी का असफल प्रयास किया है उसकी फुटेज सीसी टीवी कैमरे में कैद है। डकैती के मंसूबे से आए व्यक्ति ने कुछ देर बाद ही कैमरे को इस प्रकार कर दिया कि जिससे उसकी करतूत कैमरे में न आए। मगर जो तस्वीर कैमरे में कैद हुई है उसके अनुसार वह मुंह को कपड़े से ढके हुए है। उसकी आंखें ही साफ दिखाई दे रही है। लाइट का प्रयोग करने के लिए मोबाइल का प्रयोग किया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह बैंक के अंदर कितनी देर रहा मगर अंदर से यह जरूर पता चल रहा है कि उसने बैंक लूटने का प्रयास अवश्य किया है।
थाना प्रभारी रामकिशन बैरागी ने बताया कि बैंक में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बैंक का दौरा कर बारीकी से निरीक्षण किया।सीसी टीवी कैमरे की फुटेज को पूरी तरह खंगाला जा रहा है। बैंक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।अज्ञात के खिलाफ भादंसं की धारा 380, 457, 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।