{"_id":"5baa8536867a557eb167653c","slug":"61537901878-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में तस्करी करते हुए ले जाए जा रहे 15 बैल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर में तस्करी करते हुए ले जाए जा रहे 15 बैल बरामद
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर में तस्करी करते हुए ले जाए जा रहे 15 बैल बरामद
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस टीम ने बाउपुर मंडी के पास एक कंटेनर में ले जाए जा रहे 15 बैल बरामद किए हैं। गो तस्कर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी हरनौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह व एएसआई कमल रतन व एएसआई कृष्ण कुमार की टीम को 24 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे गोपुत्र सेना के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार निवासी चीका की सूचना पर अनाज मंडी बाउपुर के पास गोतस्करों द्वारा छोड़े गए कंटेनर से 15 बैल बरामद किए गये। गोवंश की मेडिकल जांच उपरांत सभी बैल शिवनंदी गोशाला गुहला के सुपुर्द कर दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बंद बाडी कंटेनर द्वारा गोवंश की तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिलने उपरांत गोपुत्र सेना के कृष्ण कुमार चीका, अंकुर कुमार व गुरमीत सिंह निवासी गुहला द्वारा पंजाब से कम्हेड़ी की तरफ आए वाहन का पीछा किया गया, तो अज्ञात तस्कर कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। थाना चीका में मामला दर्ज कर एसआई राजबीर सिंह द्वारा आगामी जांच की जा रही है।