{"_id":"5a1b06f34f1c1bc8678be048","slug":"61511720691-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के आवास के सामने स्थित भाजपा युवा नेता संदीप गोयल की फेक्टरी में फायरिंग, बाल-बाल बचा पार्टनर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के आवास के सामने स्थित भाजपा युवा नेता संदीप गोयल की फेक्टरी में फायरिंग, बाल-बाल बचा पार्टनर
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के आवास के सामने स्थित भाजपा युवा नेता संदीप गोयल की फैक्ट्री में फायरिंग, बाल-बाल बचा पार्टनर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार देर रात ढांड रोड पर स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला के आवास के बिल्कुल सामने स्थित भाजपा युवा नेता संदीप गोयल की फैक्ट्री में एक युवक ने उनके पार्टनर पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। जाते-जाते हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप गोयल ने बताया कि उन्होंने अपने पार्टनर जॉनी के साथ मिलकर विधायक के आवास के सामने अपनी लोहे की पत्ती की फैक्ट्री लगाई है। शनिवार रात्रि करीब 11 बजे तक वे फैक्ट्री में ही थे। उस समय उनसे मिलकर कुछ लोग बाहर ही गए थे कि एक युवक अंदर आया। उसने उसके पार्टनर पर फायरिंग कर दी। जिसमें पार्टनर ने फायरिंग करने के दौरान युवक का हाथ ऊपर कर दिया। जिससे फायर हवा में चला गया। इसके बाद उसने दूसरा फायर भी किया और फैक्ट्री खोलने का मजा चखाने की बात कही। इसी बीच उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी उसने कई बदमाशों को मौके पर बुलाया। बाद में वह ढांड रोड पर खड़ी कार से भाग खड़ा हुआ। उसने मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की कई गाड़ियों ने उक्त कार की तलाश शुरू कर दी। जिसका नंबर उन्होंने पुलिस को बताया था। पुलिस ने कुछ ही देर बाद कार को काबू कर उक्त युवक को हिरासत में ले लिया। संदीप का कहना है कि जिस नई फैक्ट्री में उन्होंने काम शुरू किया है। काम की प्रतिस्पर्धा या फिर राजनीतिक रंजिश के कारण भी यह हमला हो सकता है।
संदीप व उनके पार्टनर जॉनी हमलावर युवक को पहचानते हैं। जॉनी ने बताया कि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भाग रहे हमलावरों की रिकॉर्डिंग भी है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से कोई खोखे आदि बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
देर रात थाने में पहुंचे परिवार के लोग :
घटना के बाद पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रामनिवास मित्तल, रोशन मित्तल, योगेश मित्तल, शुभम मित्तल सहित अग्रवाल समाज के कई लोग मौके पर पहुंचे।
एक शिकायत रात को आई थी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच जारी है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
आस्था मोदी, एसपी
- सूचना मिलते ही पुलिस ने भाग रहे आरोपी को थोड़ी ही देर बाद दबोचा
फोटो संख्या-13