फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, 10 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी

बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, 10 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 28 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, 10 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी
बैंक अधिकारी बनकर किया फोन, खाते से उड़ाए पैसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बैंक अधिकारी बनकर 10 हजार 300 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में श्री ग्यारह रुद्री मंदिर के पास रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि दो जून को उसके मोबाइल पर करीब दो बजे फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और उससे एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी ली। उसने बैंक अधिकारी समझकर उसको एटीएम के बारे में पूरी जानकारी दे दी। करीब दो बजकर 10 मिनट पर उसके खाते से 9 हजार रुपये ओर 2.15 मिनट पर 1300 रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत उसने शहर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पवन कुमार ने बताया कि उसने आरोपी के मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। वह मोबाइल ऑन है और व्यक्ति उस नंबर पर अब भी बात कर रहा है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मजबूर उसे सीएम विंडो में शिकायत करनी पड़ी है।
हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed