{"_id":"5be86e16bdec2232cd69b740","slug":"51541959190-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबड़ की फेक्टरी में हमला करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रबड़ की फेक्टरी में हमला करने के दो आरोपी काबू
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबड़ की फैक्टरी में घुसकर मालिक पर हमला करने के दो आरोपी काबू
कैथल। रबड़ फैक्टरी में घुसकर कातिलाना हमला करने के मामले में वांछित दो आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने काबू कर लिया है। वारदात में लिप्त एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी 11 नवंबर को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक जयपाल की टीम द्वारा 24 वर्षीय आरोपी गोविंद व संदीप दोनों निवासी क्योड़क को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गंडासी व डंडा बरामद कर लिए गए। विकास गोयल निवासी स्टेट बैंक रोड कैथल के बयानानुसार 29 अक्तूबर की शाम कुछ हथियारबंद आरोपियों द्वारा उनकी ढांड रोड बस अड्डा ग्योंग के नजदीक स्थित रबड़ फैक्टरी में घुसकर उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें उसके भाई सोनू को लगी चोटें जानलेवा थी। झगड़े की वजह हिस्सेदारी को लेकर विवाद बताया गया है। वारदात में लिप्त आरोपी मंदीप क्योड़क पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, तथा अन्य की तलाश की जा रही है।