{"_id":"5cb2225abdec2213ff32d42c","slug":"41555178074-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू ढांडा को दूसरी बार करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनू ढांडा को दूसरी बार करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सस्ते सोने के नाम पर करोड़ों रुपये के ठगी के आरोपी सोनू ढांडा को कैथल पुलिस एक बार फिर करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके लाई है। उसका न्यायालय से 7 दिन का रिमांड हासिल किया है। जिसमें उससे पूछताछ जारी है। सिविल लाइन पुलिस ने सोनू ढांडा का जेएमआईसी इंदू बाला की कोर्ट से सात दिन का रिमांड हासिल किया है। उसे अब 5 फरवरी 2019 को सुरेंद्र मलिक निवासी गांव अटेला की शिकायत पर दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुरेंद्र मलिक एक समय सोनू ढांडा का अकाउंटेंट रहा है। इस मामले में सुरेंद्र मलिक ने कहा था कि उसने सोनू से 4.50 करोड़ लेने थे और पैसे मांगने पर आरोपी सोनू ढांडा ने उस पर फायर किया था। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सोनू ढांडा को दूसरे मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए हैं, जिसका अदालत से 7 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। सोनू से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।