{"_id":"5c0ad2a0bdec22416175abb3","slug":"41544213152-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों के साथ हादसे के बाद अस्पताल में उमड़ी पुलिस कर्मचारियों व लोगों की भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मियों के साथ हादसे के बाद अस्पताल में उमड़ी पुलिस कर्मचारियों व लोगों की भीड़
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों के साथ हादसे के बाद अस्पताल में उमड़ी भीड़
कैथल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया को पायलेट करने के लिए पिहोवा से कैथल लौट रही पुलिस की जिप्सी की एक कैंटर के साथ हुई टक्कर में पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा कुरुक्षेत्र जिले की सीमा में हुआ लेकिन अस्पताल नजदीक होने के कारण घायलों को अंबाला बाईपास पर स्थित निजी अस्पताल में लाया गया। जहां सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तांता लग गया। एसपी वसीम अकरम भी अस्पताल पहुंचे।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि सुबह गीता जयंती में ड्यूटी कर रही कैथल पुलिस की हाइवे पायलेट गाड़ी कैथल से डा. प्रवीण तोगड़िया को पायलेट करने के लिए आ रही थी। गांव थाना के निकट पिहोवा की ओर जा रहे धान से लदे कैंटर के गलत साइड में होने के कारण उनकी टक्कर हो गई। जिसमें चालक पवन कुमार कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि ईएसआई जयपाल व एसपीओ मदन को चंडीगढ़ रेफर किया। इससे पूर्व घायलों को यहां निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। निजी अस्पताल में पुलिस कर्मियों का तांता लगा रहा। मृतक पवन कुमार गांव सुदकैन का निवासी था। जो कैथल में हाइवे पायलेट पर चालक के तौर पर तैनात था। उसके निधन पर डीजीपी ने भी शोक जताया है।