{"_id":"5bbcf98a867a5528677b95e8","slug":"41539111306-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बात्ता में चोरों ने मकान से हजारों रुपये के सामान से किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बात्ता में चोरों ने मकान से हजारों रुपये के सामान से किया हाथ साफ
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात्ता में चोरों ने मकान से हजारों रुपये के सामान से किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बात्ता में चोर एक मकान से हजारों रुपये के सामान से हाथ साफ कर गए। गांव बात्ता निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दो अक्टूबर को वह मकान को ताला लगाकर करनाल में गया था। पांच अक्टूबर को जब परिवार सहित वापस आया तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। चोर घर के अंदर से एलसीडी, इनर्वटर, सोने के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसने चोरी करने का आरोप उसके पड़ोसी राकेश पर लगाया है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में रामपुरा गांव निवासी मंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सात अक्टूबर को रोजाना की तरफ खाना खाकर सो गया। देर रात को शोर सुनकर उसकी पत्नी सुखविंद्र कौर की आंख खुल गई। जब उसने उठकर देखा तो घर से एक युवक भागने लगा। उसे पकड़ लिया, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। आरोपित की पहचान संतोखपुरा निवासी रमनदीप के रूप में हुई। आरोपी उसके घर से चार हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर भाग रहा था। मामले की शिकायत पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।