फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   देवीगढ़ रोड पर घर में घुसकर बड़ा हमला, जमकर तोड़फोड़

देवीगढ़ रोड पर घर में घुसकर बड़ा हमला, जमकर तोड़फोड़

Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
देवीगढ़ रोड पर घर में घुसकर बड़ा हमला, जमकर तोड़फोड़

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार रात देवीगढ़ रोड पर दर्जनों युवकों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को तहस-नहस कर दिया। घर में बड़ा भाई पहले ही रविवार को ही हुए झगड़े में घायल होने के चलते अस्पताल में दाखिल था। छोटा भाई व परिवार की महिलाएं व बच्चे इस हमले से सहमे हुए हैं। हमले के दौरान सभी ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। घर में तोड़फोड़ के निशान हैं। वहीं परिजनों ने तो फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। परिजन रात को एसपी से मिलने के लिए घर से गए हैं। वहीं डीएसपी को शहर में एक घर पर हुए इतने बड़े हमले की भनक तक नहीं है। देवीगढ़ रोड निवासी सोनू ने बताया कि उसकी पड़ोस में ही कुछ युवकों के साथ होली के दिन मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद रविवार को इन युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वह अस्पताल में था। सोमवार की रात को इसी रंजिश के चलते दर्जनों युवक उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने उसके घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को तहस-नहस कर दिया। साथ ही घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सोफे तोड़ दिए। जिस कमरे में 3 माह का बच्चा बेड पर था, उसमें जाली तोड़कर फायरिंग भी की। साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल घर के अंदर घुसा दी और पेटी खोलकर उसमें से जेवर व अन्य सामान लूट कर ले गए। उसे जैसे ही इस बात का पता चला तो वह यहां आया। घर में उसके बच्चे, मां व पत्नी सहमे हुए हैं। पुलिस कर्मचारी मौके पर आया है और पूरे मामले की जानकारी लेकर गया है। कोई बड़ा अधिकारी नहीं आया है।
विज्ञापन

वहीं उसके छोटे भाई अशोक ने बताया कि पूरा परिवार इस हमले से सहम गया। उन्होंने अपने आप को एक कमरे में बंद करके जान बचाई। बाहर से गालियों की आवाज आई और तोड़फोड़ हो रही थी। छोटा बच्चा बेड से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद रात करीब दस बजे तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। आस-पड़ोस के कुछ लोगों ने कहा कि इस घटना से उन्हें भी काफी डर लग रहा है।
उधर, घर से कुछ दूरी पर खड़ी एक पीसीआर में तैनात पुलिस कर्मियों ने कहा वे यहां सुरक्षा के लिए पहुंचे हैं। जांच अधिकारी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं।
इस संबंध में जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता डीजे का काम करता है। उसे उसके दोस्त ने बुलाया था। कुछ लोगों ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। वह घायल था। इसके बाद उसका बयान ले लिया था। उसमें पांच युवकों सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उन्हें डॉक्टर की राय लेने के बाद गिरफ्तार करना था। इसके बाद सोमवार शाम उसके घर में तोड़फोड़ की गई है। घटनास्थल का दौरा कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके घर दबिश दी जा रही है।

मैं आज गुहला की तरफ गया हुआ था। इस बारे में मुझे सूचना नहीं मिली है। पता करवाता हूं कि क्या मामला है।
तरुण सैनी, डीएसपी

होली में हुई थी कहासुनी, रविवार रात चाकू से किया घायल, सोमवार की रात घर में घुसकर किया हमला, जमकर मचाया उत्पात
देवीगढ़ रोड पर घर में घुसकर बड़ा हमला, एक कमरे में दुबके पीड़ित के परिजन
-घर के अंदर घुसा दी बुलेट, फायरिंग का भी आरोप
फोटो संख्या-35 से 40
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed