{"_id":"6a9edb3f40ca4dbc5c0956f4","slug":"school-van-overturns-while-descending-flyover-one-girl-and-one-boy-injured-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-730-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय स्कूल वैन पलटी, एक छात्रा व छात्र जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय स्कूल वैन पलटी, एक छात्रा व छात्र जख्मी
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर पर हुआ हादसा
-सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दी गई छुट्टी
जगतपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में सोमवार दोपहर कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय तेज रफ्तार स्कूल वैन पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों तुरंत मौके पर मदद के लिए पहुंचे। आनन-फानन में वैन को सीधा करने के बाद बच्चों को बाहर निकाला गया। हादसे में तीन बच्चे जख्मी हो गए। फौरन उनको निजी वाहनों से डॉ. हेडगेवार और कैलाश-दीपक अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि एक छात्र को मामूली खरोंच ही लगी थीं। उसकी एमएलसी नहीं बनी। वहीं आदर्श (11) और सिदिव्या (13) को चोट लगी। इनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक हर्ष को हिरासत में ले लिया है।
शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब 12.25 बजे कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर से उतरते समय हुआ। आईपी एक्सटेंशन स्थित नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल के 9 बच्चों को लेकर निजी मारुति ओमनी वैन अलग-अलग जगहों के लिए निकली थी। वैन हसनपुर से जगतपुरी की ओर जा रही थी। अचानक फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय रफ्तार अधिक होने के कारण वैन पलट गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां रोकी और तुरंत मदद को भागे। हादसे में वैन के कुछ शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी भी छात्र या छात्रा को गंभीर चोट नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी वैन चालक बहुत ही तेज गति से वैन चला रहा था। नीचे उतरते समय वैन का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। लोगों ने कहा कि इन वैन चालकों को कई स्कूलों के बच्चे छोड़ने होते हैं, ऐसे में यह जल्दबाजी में वैन चलाकर छात्रों की जान खतरे में डालते हैं।