फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव सलेमपुर से दो युवतियों का अपहरण

गांव सलेमपुर से दो युवतियों का अपहरण

Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव सलेमपुर से दो युवतियों का अपहरण
गांव सलेमपुर से दो युवतियों का अपहरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव सलेमपुर में एक कार में बैठाकर दो युवतियों का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने बचाने का प्रयास किया तो कार चालक उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। पुलिस ने अपहरण व टक्कर मारने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

गांव सलेमपुर निवासी कुलवंत राम ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे उसकी 19 वर्षीय भतीजी घर से लापता हो गई। जब उसने अपनी भतीजी की तलाश शुरू की तो पता चला कि पड़ोस की ही एक दूसरी लड़की भी लापता है। जब आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे होकर गुहला-चीका सहित कई जगहों पर युवतियों की तलाश कर रहे थे तो सिनेमा रोड चीका पर एक सफेद रंग की गाड़ी आती दिखी। कार में दो युवक आगे की सीटों पर और दो लड़कियां पीछे बैठी थी। उन्होंने कार रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने परिजनों को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद बाइक से कार का पीछा किया तो चालक ने युवतियों को बीच रास्ते में ही कहीं उतार दिया और कार छोड़कर फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि युवतियों को बहला फुसलाकर उनका अपहरण किया गया है। गुहला थाने से मामले के जांच अधिकारी एएसआई कृष्णलाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed