फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सुरेंद्र पहलवान की हत्या आरोपी से मोबाइल व खून से सने कपड़े बरामद

सुरेंद्र पहलवान की हत्या आरोपी से मोबाइल व खून से सने कपड़े बरामद

Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र पहलवान की हत्या आरोपी से मोबाइल व खून से सने कपड़े बरामद
सुरेंद्र पहलवान की हत्या आरोपी से मोबाइल व खून से सने कपड़े बरामद
विज्ञापन

पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाला युवक भी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस रिमांड पर चल रहे सुरेंद्र पहलवान की हत्या के आरोपी से पुलिस रिमांड दौरान पूछताछ में सीआईए-टू पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके खून सने कपड़े सहित काफी सामान बरामद किया है। साथ ही आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध करवाने वाले जिला जींद निवासी आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से 5 अन्य जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एसआई सत्यवान द्वारा पुलिस रिमांड दौरान आरोपी जितेंद्र कुमार निवासी बड़नपुर हाल वासी हरीनगर नरवाना से पूछताछ की गई। आरोपी जितेंद्र हाल शक्ति नगर कलायत स्थित किराए के मकान में रहता था। जहां से उसकी निशानदेही पर रसोई में रखे बैग से डीवीडी व 4 कैमरे तथा वारदात के समय आरोपी द्वारा पहनी हुई जींस-पैंट व टीशर्ट बरामद कर ली गई। जांच दौरान आरोपी की निशानदेही पर 32 बोर के 2 अवैध पिस्टल व 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गये, जिसने से एक पिस्टल की चैंबर से चले कारतूस का खोल भी बरामद हुआ है। साथ ही मृतक सुरेंद्र पहलवान निवासी मटौर का मोबाइल फोन दो सिम कार्ड सहित बरामद कर लिया गया। पिस्तौल बेचने वाले आरोपी शियाराम निवासी करसौला जिला जींद को दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed