{"_id":"598ca82a4f1c1bb6338b4594","slug":"31502390314-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मोटर साइकिलों की टक्कर में चार युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मोटर साइकिलों की टक्कर में चार युवक घायल
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। मटौर रोड बाईपास अंडरब्रिज के पास तीन बाइकों की भिड़ंत में चार युवक बुरी तरह से घायल हो गए। अंडरब्रिज के पास ही दो बाइकों की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें चार युवक घायल हो गए। उसी समय पर एक अन्य मोटर साइकिल सवार कलायत की ओर से आया जिसने पहले से ही भिड़े दो मोटरसाइकिलों को आकर टक्कर मार दी। तीसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से कलायत के सरकारी अस्पताल में लाया गया। बीरबांगडा के एक युवक को कैथल रेफर कर दिया। वहीं गांव बडसीकरी के तीनों युवकों गुरदीप, पवन व अमित का कलायत के सरकारी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। गुरदीप ने बताया कि उन्हें कुछ नहीं पता कि दुर्घटना किस तरह से हुई वे तो अपनी बाइक पर सवार होकर कलायत आ रहे थे। अचानक अंडरब्रिज के नीचे सामने से आ रहे बाइक से जा भिड़े। उनको अस्पताल में किस ने पहुंचाया यह भी नहीं पता। चिकित्सक डॉ. कुलदीप ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।