फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जमीन विवाद में बड़े ने छोटे भाई की हत्या की

जमीन विवाद में बड़े ने छोटे भाई की हत्या की

Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में बड़े ने छोटे भाई की हत्या की
जमीन विवाद में बड़े ने छोटे भाई की हत्या की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव मालखेड़ी में जमीन विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को तेजधार दरांत से गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार रात की है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। अस्पताल में भारी संख्या में गांव मालखेड़ी के लोग पहुंच गए। हत्या का कारण करीब दो वर्ष पहले हुए जमीन विवाद को बताया जा रहा है।
गांव मालखेड़ी निवासी मृतक के बेटे हरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उनके परिवार में जमीन को लेकर कुछ विवाद था, जिसमें झगड़ा भी हुआ था। झगड़े में उसके ताऊ रत्न सिंह व भजन सिंह को चोटें आई थी। गांव में हुई पंचायत में उनका समझौता हो गया था। हरजीत ने बताया कि उसके 45 वर्षीय पिता अमृत पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। 9 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे वह पोल्ट्री फार्म के पास ही मिट्टी ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से तेज धार दरांत लेकर उसके ताऊ भजन सिंह ने उसके पिता के गर्दन पर वार किया और मौके से फरार हो गया। वह और उसके परिजन घायल पिता को सामान्य अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर थाना एसएचओ अमन बैनीवाल ने बताया कि गांव से सूचना मिली थी कि शुक्रवार की रात एक व्यक्ति पर दरांत से हमला किया गया है। जिसकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक अमृत के बेटे हरजीत सिंह की शिकायत पर भजन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या का आरोपी मृतक का बड़ा भाई बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed