फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   26 year old LLB student murdered in village Shimla of Kaithal

Kaithal: रात में 26 वर्षीय LLB के छात्र की हत्या, शव पंखे पर लटकाया, पोते को जगाने पहुंची दादी देखकर सहमी

Wed, 23 Aug 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 09:58 PM IST
सार

संजीव को बुरी तरह से जख्मी स्थिति में देखकर सभी दंग रह गए। आसपास तोड़फोड़ और बचाव के लिए किए संघर्ष के साक्ष्य भी मिले हैं। घटना की सूचना कलायत पुलिस को दी।

विज्ञापन
26 year old LLB student murdered in village Shimla of Kaithal
मृतक संजय का फाइल फोटो। डीएसपी से न्याय की गुहार लगाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के कलायत क्षेत्र के शिमला गांव में बुधवार को 26 वर्षीय एलएलबी छात्र की कथित रूप से हत्या के बाद शव को पशुशाला के बरामदे की छत में लगे पंखे पर लटका दिया। मामले में शिकायत के आधार पर कलायत थाने में पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई सुमित व साहिल ने बताया कि वारदात के समय संजीव अकेला पशुशाला के बरामदे के पास बने कमरे में सो रहा था। बुधवार सुबह पोते को जगाने पहुंची बुजुर्ग दादी खजानी उसको फंदे से लटका देखकर सहम गई। उसका शोर-शराबा सुनकर मौके पर पास-पड़ोस व परिवार के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


कलायत उप मंडल मुख्यालय डीएसपी सज्जन कुमार और थाना प्रभारी रोहताश कुमार पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फास्ट ट्रैक से कार्रवाई के लिए सीआईए वन, सीआईए टू, साइबर क्राइम, एफएसएल व अन्य टीमें काम में लग गई। इसके तहत पास के मकान में लगे सीसीटीवी को खंगालाा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में मंगलवार रात के समय 11 बजकर 45 मिनट पर पशुशाला की मुख्य गली में एक क्रेटा कार आती नजर आ रही है। इसमें सवार तीन अज्ञात लोग अंदर दाखिल होते हैं। इसके बाद एक बजकर 43 मिनट पर बाहर निकले। वाहन और इसमें सवार लोगों की तलाश के लिए तुरंत टीमों को गतिशील किया गया।

डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि परिजनों ने क्रेटा गाड़ी में सवार लोगों के साथ-साथ मृतक संजीव के ससुराल पक्ष पर वारदात को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। मृतक के परिजनों के मुताबिक संजीव की पत्नी विदेश जाने का निरंतर दबाव बना रही थी। इसके लिए संजीव ने सभी तरह के प्रयास किए लेकिन पत्नी पहले खुद विदेश जाने की योजना बना रही थी।

जबकि संजीव उसे अपने साथ लेकर विदेश जाना चाहता था। इसी बात को मुद्दा बनाते हुए पत्नी, सास, सुसर और एक नाती द्वारा संजीव को परेशान किया जा रहा था। यहां तक की एक वर्ष पहले हुई शादी के संबंध को तोड़कर संजीव की पत्नी को सुसराल पक्ष के लोग अपने साथ ले गए।

गिरफ्तारी पर अड़े परिजन और ग्रामीण
सुमित, साहिल, धमेंद्र बुरा, राज कपूर, आशीष, राजेंद्र कुमार, संदीप सिंह ने कहा कि संजीव की योजनाबद्ध हत्या की गई। इसलिए जब तक वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे मृतक का संस्कार नहीं करेंगे। इस पर डीएसपी सज्जन कुमार ने हर स्तर पर मामले में ठोस और त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत किया। तब जाकर मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू हुई और देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस के हाथ लगे कई अहम सुराग-डीएसपी
डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि गांव शिमला में मृतक संजीव से संबंधित मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ने फास्ट ट्रैक कार्रवाई शुरू की। इसके लिए सीआइए, साइबर और विभिन्न जांच टीमों को लगाया गया। मौका स्थल पर तोड़फोड़ व संघर्ष के सबूत मिले हैं। सीसीटीवी को खंगाला है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


परिजनों की शिकायत के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच में कुछ ऐसे परिस्थितिगत साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं जिससे जल्द घटना को ट्रेस किया जा सकेगा। मामले में परिजनों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मृतक संजीव की पत्नी रेनू, ससुर गुरमीत व सास आशा के साथ गांव सिसमौर के राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed