फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एटीएम नंबर पूछ युवक के खाते से निकाले दो लाख रुपये, केस दर्ज

एटीएम नंबर पूछ युवक के खाते से निकाले दो लाख रुपये, केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
एटीएम नंबर पूछ युवक के खाते से निकाले दो लाख रुपये, केस दर्ज
एटीएम कार्ड नंबर पूछ खाते से निकाले दो लाख रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। अज्ञात युवकों ने बैंक खाते से एटीएम का कोड पूछकर 2 लाख रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
जींद जिले के गांव दुड़ाना निवासी सिमरण ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 27 फरवरी को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि तुम्हारा एटीएम बंद हो गया है। अगर आप अपना एटीएम चालू रखना चाहते हैं तो अपना एटीएम का नंबर बताएं। उसने उनकी बातों पर विश्वास करके अपना एटीएम नंबर बता दिया। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर खाते से दो लाख निकलने का मैसेज आया। उस फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने ही धोखे से उसके खाते से पैसे निकाले हैं, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एसआई रमेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed