फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महंगी शराब की बोतलो में भरी जा रही थी सस्ती शराब

महंगी शराब की बोतलो में भरी जा रही थी सस्ती शराब

Wed, 26 Dec 2018 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
महंगी शराब की बोतलो में भरी जा रही थी सस्ती शराब
महंगी शराब की बोतलों में भरी जा रही थी सस्ती शराब, 366 पेटियां पकड़ी, 4392 बोतलें बरामद
विज्ञापन

पुलिस ने किया गोरखधंधे का भांडाफोड़
फोटो संख्या-8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर बेेचे जाने के गोरखधंधे का भांडाफोड़ किया है। 366 पेटियां शराब की पेटियों में से 4392 बोतल बरामद हुई हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि महंगी मिलावटी अंग्रेजी शराब बोतलों में डालकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हुए सस्ती शराब को भरकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गांव काकौत में चल रहे इस गोरखधंधे की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर गांव की एक चौपाल से 366 पेटियों से कुल 4392 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि थाना तितरम एसएचओ सब इंस्पेक्टर रामकुमार की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक संजय कुमार, हेड कांस्टेबल विरेंद्र, सिपाही सुशील कुमार व एसपीओ रमेश की टीम को सूचना मिली थी कि गांव काकौत स्थित यादवों की चौपाल में चौपाल प्रधान सतपाल पुत्र नकली निवासी काकौत व सतीश उर्फ काकू पुत्र रामधारी निवासी वजीर नगर थाना कलायत बड़े पैमाने पर नकली शराब रखकर आगे सप्लाई करने का धंधा करते हैं। पुलिस ने दबिश दी तो पुलिस के आने से पहले ही सतपाल काकौत व उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए। चौपाल के एक कमरा के अदंर से 66 पेटी पार्टी स्पेशल डिलक्स व्हिस्की, 36 पेटी हाईटाईम प्रीमियम व्हिस्की, 127 पेटी क्रजी रोमियो व्हिस्की, 133 पेटी बगैर मार्का शराब तथा 4 पेटी मैक्डाव्लस नंबर 1 सेलिब्रेशन रम सहित कुल 366 पेटी शराब तथा 20 पेटी गता ब्लंडर प्राइड बरामद की गई। पुलिस द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए सुभाष कौशिक एक्साइज इंस्पेक्टर कैथल को मौका पर बुलाया गया। बरामद की गई शराब में पेटी पार्टी स्पेशल डिलक्स व्हिस्की को छोड़कर शेष शराब फोर सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली पाई गई। इन बोतलों को शराब में रम, माल्टा आदि मिलाकर मिलावटी शराब तैयार की गई थी। आरोपी काकू उर्फ सतीश का काकौत में ठेका शराब बताया गया है और गिरोह के लोग शादी व अन्य समारोह के दौरान ऑर्डर लेकर मिलावटी शराब सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न आरोपों के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed