फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जर0स प्लाट पर लोन लिया हुआ था, उसे ही धोखे से 1 करोड़ 21 लाख 95 हजार में बेचने का आरोप

जर0स प्लाट पर लोन लिया हुआ था, उसे ही धोखे से 1 करोड़ 21 लाख 95 हजार में बेचने का आरोप

Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
जर0स प्लाट पर लोन लिया हुआ था, उसे ही धोखे से 1 करोड़ 21 लाख 95 हजार में बेचने का आरोप
जिस प्लाट पर लिया था लोन, उसे ही धोखे से एक करोड़ से अधिक में बेचा
विज्ञापन

पुलिस ने किया दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर एक दंपति के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी दंपति ने जिस प्लाट पर लोन लिया हुआ था उसे धोखे से शिकायतकर्ता को एक करोड़ से अधिक में बेच दिया।

पुलिस को दी शिकायत में पीतमपुरा (दिल्ली) निवासी अनुज कंसल ने बताया कि कैथल के एसबीआई रोड निवासी पूनम गर्ग व सुशील कुमार गर्ग के साथ कोयल कॉम्प्लेक्स के निकट एक 300 गज का प्लाट एक जून 2018 को 1 करोड़ 52 लाख 50 हजार रुपये में खरीदने का सौदा हुआ था। 8 जून को उसने इस प्लाट के बयाने के तौर पर 1 करोड़ 21 लाख 95 हजार रुपये सुशील कुमार के बताए अनुसार एक फर्म के खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद 11 जुलाई 2018 को जब प्लाट की रजिस्ट्री का समय आया तो दोनों में से कोई नहीं आया। उसे बाद में पता चला कि उन्होंने इसी प्लाट पर करनाल की एक फर्म से लोन लिया हुआ है। आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए उससे उक्त राशि ऐंठ ली। जब उसने राशि वापस देने को कहा तो उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के अनुसार पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed