फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मारपीट व लूटपाट करने के दो अलग अलग मामलों में केस दर्ज

मारपीट व लूटपाट करने के दो अलग अलग मामलों में केस दर्ज

Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मारपीट व लूटपाट करने के दो अलग अलग मामलों में केस दर्ज
मारपीट व लूटपाट करने के दो अलग अलग मामलों में केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव खेड़ी रायवाली में घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मेरा पति तिलक राज पीएसओ की नौकरी करता है। छह जुलाई को वह मालिक के साथ किसी काम के लिए पंचकुला गया हुआ था। इसी दिन शाम के समय आरोपी दीपू, कपिल, राहुल, नरेश, लाभ सिंह, जस्सु, जॉनी, काला, जंटा, महेंद्र, शीशन, संजीव कुमार, नफिया, नवाजू व 30-35 हथियारों के साथ युवक घर में घुस गए। कुछ आरोपित हाथ में पिस्तौल भी लिए हुए थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गले से सोने की चैन छीन ली। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रखते हुए घर में खड़ी दो गाड़ियां ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन, मोटरसाइकिल तोड़ दी। तीन गैस सिलेंडरों में भी आग लगाने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले की सूचना उसने अपने पति को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं मारपीट करने के दूसरे मामले में जींद के गांव भोंगरा निवासी कृष्ण ने आरोप लगाया कि बिल्डिंग ठेकेदार के पास नौकरी करता है। इन दिनों सेक्टर 18 में बिजली घर बनाने को लेकर काम चल रहा है। वे देवीगढ़ गांव में ठेके पर जमीन लेकर रहे रहे हैं। सात जुलाई को राजकुमार ने कहा कि यहां बिजली घर किस की अनुमति से बना रहे हो। इसकी परमिशन दिखाओ। यह कहते हुए आरोपी गाली-गलौच करने लगा। मौके पर आए ठेकेदार ने उसे समझाते हुए वापस भेज दिया, लेकिन रात को आरोपी ने राजकुमार ने, नफे सिंह, दलबीर, नरेश, सुखा, अशोक, कप्तान, रोहताश व नन्हा के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed