{"_id":"5abbe51f4f1c1be8298b46a1","slug":"21522263327-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट से भरे ट्राले की लूट की वारदात..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट से भरे ट्राले की लूट की वारदात..
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीमेंट से भरे ट्राले की लूट की वारदात..
लूटे गए सभी 900 सीमेंट के कट्टे, 4 टायर, मोबाइल फोन सहित सारी संपत्ति बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजस्थान निवासी ट्राला चालक व हेल्पर को पिस्तौल दिखा कर लूटे गए 900 कट्टे सीमेंट सहित अन्य सामान की लूट के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने लूटी गई सारी संपत्ति बरामद कर ली है। रिमांड के दौरान 5 आरोपियों की निशानदेही पर 900 सीमेंट बैग, 2 तिरपाल, 4 टायर रिम, ट्राला जेक, मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये नकदी सहित लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की लूटी गई संपत्ति तथा वारदात में प्रयुक्त टाटा सफारी गाड़ी बरामद कर ली गई। लूटा गया खाली ट्राला पहले ही बरामद किया जा चुुका है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि अपराध शाखा प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सीआईए-1 के सबइंस्पेक्टर अजीत राय, हेडकांस्टेबल तरसेम, एचसी जरनैल सिंह, करनैल सिंह व सिपाही देवेंद्र की टीम द्वारा 28 मार्च को जींद में दबिश देते हुए आरोपी सतीश उर्फ भोला, संदीप उर्फ काला दोनों निवासी शाहपुर जिला जींद तथा सुखविंद्र उर्फ बिंद्र निवासी भाणा को गिरफ्तार किया था। एसपी ने बताया कि आरोपी आरोपी मीकू व उसका 19 वर्षीय सगा भाई मोहित दोनों निवासी मालवी जिला जींद पहले ही 24 मार्च को गिरफ्तार किए जा चुके है, जिनका अदालत से 29 मार्च तक 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। राजस्थान के जिला अजमेर तहत गांव भिनाय निवासी 28 वर्षीय टीकम चंद व उनके हेल्पर से यह संपत्ति लूटी गई थी। 16 मार्च की सुबह करीब 2:30 हुई घटना के बाद पुलिस ने पांच दिन बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी मोहित के कब्जे से 200 कट्टे सीमेंट व एक तिरपाल, मीकु के कब्जा से 250 कट्टे सीमेंट, 3 हजार रुपये नकदी व एक मोबाइल फोन, सतीश भोला के कब्जा से 115 कट्टे सीमेंट, 4 टायर रिम, एक तिरपाल, एक जेक तथा वारदात में प्रयुक्त टाटा सफारी गाड़ी, संदीप लीला के कब्जे से 335 कट्टे सीमेंट व एक हजार रुपये नकदी तथा आरोपी सुखविंद्र उर्फ बिंद्र के कब्जे से 3 हजार रुपये सहित करीब 5 लाख रुपये मूल्य की लूटी गई संपूर्ण संपत्ति बरामद कर ली गई। आरोपियों ने कबूला कि वे लूटे गये ट्राला को लेकर जुलाना मंडी पहुंच गए, जहां से उनके हिस्से आई सीमेंट को किराए पर ट्रैक्टर ट्राली द्वारा अपने-अपने ठिकानों पर ले गए। वारदात में लिप्त आरोपी की पहचान मंदीप निवासी मालवी के रुप में की जा चुकी है, जिसकी तलाश की जा रही है।