फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   छात्रा का पीछा करने वाले मजनूं को परिजनों ने धूना

छात्रा का पीछा करने वाले मजनूं को परिजनों ने धूना

Tue, 28 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का पीछा करने वाले मजनूं को परिजनों ने धूना
छात्रा का पीछा करने वाले मजनूं को परिजनों ने धूना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गीता भवन के पास राजकीय कन्या स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा का स्कूल में आते-जाते समय पीछा करने वाले 2 युवकों की सोमवार को छात्रा के परिजनों ने जमकर धुनाई की और पुलिस थाने ले गए। जहां युवकों ने माफी मांग कर पिंड छुड़वाया।

कन्या स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को 2 युवक कुछ दिनों से परेशान कर रहे थे और स्कूल आते-जाते उनका पीछा करते व छेड़छाड़ करते। आरोपी युवक लड़की पर दोस्ती का दबाव बना रहे थे। परेशान छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब 3 बजे जब छात्रा घर जाने के लिए कमेटी चौक के पास पहुंची तो बाइक पर आए 2 युवक छात्रा का पीछा करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने परिजनों को देखकर हिम्मत दिखाई ओर बाइक के पास आने पर युवती वहीं खड़ी हो गई। इसके साथ ही परिजनों ने युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी अच्छी खासी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान काफी समय तक जाम भी लग गया। युवक बार-बार माफी मांगते रहे। इसके बाद छात्रा के परिजन दोनों युवकों को पकड़कर महिला थाना ले गए। युवकों के पीटने की सूचना युवकों के परिजनों को भी लग गई थी। वे महिला थाना पहुंचे। मामला थाना तक पहुंचने से पहले ही युवकों व उसके परिजनों ने लड़की एवं लड़की की परिजनों से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि भविष्य में उनके बेटे किसी भी छात्रा को परेशान नहीं करेंगे। बाद में छात्रा के परिजनों बिना कार्रवाई के ही युवकों को छोड़ दिया। महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि आज उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। छात्राओं से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन



माफी मांग कर छुड़वाया पीछा
हर रोज करता था आते-जाते परेशान
फोटो नंबर- 49 और 50
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed