{"_id":"5ccc921fbdec2207532a4c04","slug":"201556910623-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मॉल फाइनेंस बैंक के कैशियर से लूटे 90 हजार व कागजात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्मॉल फाइनेंस बैंक के कैशियर से लूटे 90 हजार व कागजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सेक्टर 20 में स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से गांव बाह्मणीवाला व कुतबपुर के बीच 2 अज्ञात बाइक सवार युवकों ने चाकू के बल पर 90 हजार रुपये व अन्य दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
बैंक कर्मचारी अजय सिंह निवासी गांव कैलरम ने बताया कि वह गत 2 मई को वह गांव कुतबपुर, गुहणा, सिंद, बाह्मणीवाला से 86260 रुपये इकट्ठे करके कैथल के लिए चला था। पैसे एक बैग में डाले हुए थे और जब वह बाह्मणीवाला व कुतबपुर के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए 2 नौजवान युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर उसे गिरा दिया और इसके बाद दोनों युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर बैग छिन लिया। इसके अलावा आरोपियों ने उसका मोबाइल, जेब से पर्स भी निकाल लिया। पर्स में 4 हजार रुपये व अन्य कागजात थे। पीड़ित ने दोनों आरोपी युवकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई और कहा कि वह सामने आने पर युवकों को पहचान भी सकता है। सदर एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट के आरोप में मामला दर्ज किया है।