{"_id":"5b9176db867a557ea274c9fe","slug":"201536259803-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का अपहरण करके दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का अपहरण करके दुष्कर्म किया
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा का अपहरण करके दुष्कर्म किया
पुलिस ने केस दर्ज किया
कैथल। स्कूल जा रही एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
घटना एक सितंबर सुबह 9 बजे की है। महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल गई थी। रास्ते में डेहा बस्ती निवासी साहिल व उसके एक अन्य दोस्त ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बाद में वे उसे छोड़कर फरार हो गए। उसकी बेटी ने इस संबंध में जानकारी दी और कहा कि दोनों युवकों ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई जसङ्क्षवद्र कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।