फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरी के ट्रेक्टरों से करते थे काम-काज, ताकि किसी को शक ना हो

चोरी के ट्रेक्टरों से करते थे काम-काज, ताकि किसी को शक ना हो

Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
चोरी के ट्रेक्टरों से करते थे काम-काज, ताकि किसी को शक ना हो

विज्ञापन
चोरी के ट्रैक्टरों से करते थे काम-काज, 5 ट्रैक्टर बरामद
सीआईए-1 पुलिस द्वारा अंतरराज्जीय चोर गिरोह का भांडाफोड़
चार पटियाला के तो एक कुरुक्षेत्र के पिहोवा जिले के का रहने वाला आरोपी
कैथल, नया गांव पंजाब, अबांला, नारनौल व कुरुक्षेत्र से चोरीशुदा किए गए लगभग 35 लाख रुपये के ट्रैक्टर बरामद किए
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर से कारोबार करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए सरगना सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर 35 लाख रुपये कीमत के 5 ट्रैक्टर बरामद किए गए। जिन्हें पंजाब सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों से चुराया था।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि एसआई बलराज सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह, विक्रम सिंह, एचसी राज सिंह, एचसी राजेश, विक्रम, शुभकरण व दर्शन सिंह की टीम ने गश्त के दौरान रामथली की तरफ जा रहे एक बगैर नंबर के संदिग्ध स्वराज 855 ट्रैक्टर चालक को रुकवाकर पूछताछ की। जिसमें 4 अन्य युवक युवक सवार थे। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि इस ट्रैक्टर को 11 नवंबर 2017 की रात अनाज मंडी कैथल से चुराया गया था। इसके इंजन व चेसिस नंबर से छेड़छाड़ की गई थी। इस संबंध में गांव सुलचानी जिला हिसार निवासी किसान संदीप की शिकायत पर पुलिस ने 12 नवंबर को केस दर्ज किया था। ट्रैक्टर पर सवार चारों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी और कहा कि वे इस ट्रैक्टर को बेचने के लिए घूम रहे हैं। पूछताछ में उनकी पहचान धर्मसिंह उर्फ लाड्डू, गुरचंद, व कृष्ण सभी निवासी बुधमौर थाना जुलकां, जिला पटियाला पंजाब तथा बंटी निवासी ईशाक थाना पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र के रुप में हुई। गिरोह का सरगना धर्मसिंह लड्डू बताया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में उनके घरों से एक-एक अन्य चोरीशुदा ट्रैक्टर भी बरामद कर लिए गए। इस तरह से पुलिस ने पांच ट्रैक्टर बरामद किए। जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है। गिरोह के सदस्यों द्वारा सबसे पहले कुरुक्षेत्र क्षेत्र में एक ठेकेदार के ट्रैक्टर को 20 मई 2017 की रात कालशा पार्क लायलपरी कलोनी कुरुक्षेत्र से चोरी किया। जो नरवाना निवासी ठेकेदार भारत भूषण का था। दूसरा ट्रैक्टर 13 नवंबर को रामनगर-नया गांव से पटियाला रोड स्थित ईंट भट्ठा के पास से चोरी किया गया। पंजाब के जयपाल की शिकायत पर समाना में इस संबंध में केस दर्ज है। इसी तरह से 11 नवंबर को अनाज मंडी कैथल से ट्रैक्टर चुराने के बाद 29 मार्च की रात जिला महेंद्रगढ़ में भोला ईट भट्ठा के पास गुप्ता फीलिंग स्टेशन के पास नागल कालिया क्षेत्र में खड़े महेंद्रा 275 डीआई ट्रैक्टर चोरी किया। यह ट्रैक्टर राजदीप निवासी नागल कालिया का था। इसके बाद अंबाला के गांव समलेहड़ी के 9 अप्रैल को एक मकान सामने खडे़ महेंद्रा ट्रैक्टर को बनाते हुए चुरा लिया गया। जो गुरचरण सिंह निवासी महेश नगर अंबाला छावनी का था। चारों ट्रैक्टरों से ही काम-धंधा करते थे। ताकि किसी को शक ना हो कि ट्रैक्टर चोरी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed