{"_id":"5aedf0ab4f1c1b9f098b8570","slug":"201525543083-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मंडी गेट का ताला तोड़ गेहूं के उड़ाए 42 बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने मंडी गेट का ताला तोड़ गेहूं के उड़ाए 42 बैग
Updated Sat, 05 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मंडी गेट का ताला तोड़ गेहूं के उड़ाए 42 बैग
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, पुलिस को दी शिकायत
फोटो नंबर-17
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे गेट का ताला तोड़कर मंडी से गेहूं के 42 बैग चुरा लिए। बैग चोरी होने की जानकारी देने के लिए व्यापारियों का दल पूर्व मंडी प्रधान रणधीर चहल तथा पूर्व मंडी प्रधान जयप्रकाश मित्तल के नेतृत्व में पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस स्टेशन पहुंच आढ़ती खेड़ी लांबा ट्रेडिंग कंपनी तथा ओमप्रकाश प्रदीप कुमार नामक फर्म के मालिकों ने बताया कि गत रात्रि उनके दुकान के आगे फड पर गेहूं लगी हुई है। आज सुबह गिनती करने पर पता चला कि खेड़ी लांबा ट्रेडिंग कंपनी के जहां 10 बैग गायब है वहीं ओमप्रकाश प्रदीप कुमार के 32 बैग चोरी किए हुए है। शिकायत देने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंडी प्रधान रणधीर चहल, पूर्व मंडी प्रधान जयप्रकाश मित्तल, समाजसेवी एवं युवा नेता बी.डी. बंसल, सुरेश शर्मा, बलवान काला, सुरेंद्र ढुंढवा, सोमदत्त शर्मा व कुलदीप शर्मा ने बताया कि सीजन के दौरान भी जहां मंडी से दर्जनों बैग चोरी हुए है वहीं अब जबकि गेहूं मंडी के अंदर पड़ा है तथा मंडी के अंदर जाने वाले रास्तों पर ताला लगाने की व्यवस्था भी की हुई है ऐसे में भी अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की ओर बने गेट पर लगे ताले को तोड़ गेहूं चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जहां तोड़े हुए ताले वहीं पड़े है वहीं चोरी की सारी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद है जिसमें चोरी किए गेहूं को वाहन में लाद ले जाया रहा है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि मंडी में हुई चोरी का मामला दर्ज कर आगामर कार्रवाई अमल में लाई जाए।
थाना प्रभारी ने इस विषय में कहा कि व्यापारियों द्वारा गेहूं चोरी की दी शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जहां मौके का मुआयना किया जा रहा है वहीं सी.सी.टी.वी. कैमरे को भी खंगाला जाएगा ताकि पुलिस के हाथ चोरों के गिरेबान तक पहुंच जाए।