{"_id":"59a30de64f1c1b6f178b48f6","slug":"201503858150-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्\nथान आज रहेंगे बंद, बीएसएफ की दो और टुकड़ी तैनात, सेना स्टैंड बाय पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षण संस् थान आज रहेंगे बंद, बीएसएफ की दो और टुकड़ी तैनात, सेना स्टैंड बाय पर
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद, बीएसएफ की दो और टुकड़ी तैनात, सेना स्टैंड बाय पर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सोमवार को रोहतक में सुनाई जाने वाली सजा के मद्देनजर कैथल में बीएसएफ की दो और कंपनियां भेजी गई हैं। साथ ही सेना की एक कंपनी को अंबाला में स्टैंड बाय मोड पर रखा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर तीन घंटे की सूचना पर सेना कैथल पहुंच कर मोर्चा संभाल सके। इसके अलावा आज जिले भर में नाकों पर चुस्ती के साथ-साथ राइडर्स व पीसीआर की गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों विशेष रूप से ड्यूटी मजिस्ट्रेट को आवश्यकतानुसार हर तरह के बल प्रयोग की अनुमति दी गई है।
एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में सुरक्षा के लिए बीएसएफ की 2 और कंपनियां भेजी गई हैं। इससे पूर्व यहां एसएसबी व एचएपी की कंपनियां स्थानीय पुलिस के साथ तैनात हैं। सभी नाकों पर सख्ती से तलाशी ली जा रही है। राजौंद, किठाना सहित रोहतक जाने वाले मार्गों पर विशेेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा शहर में फुलप्रूफ सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
आज फिर बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
डीसी सुनीता वर्मा ने 28 अगस्त को जिला के सभी सरकारी व निजी स्कूल, कालेज व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को बंद करने के आदेश दिए हैं। डेरा प्रमुख को आज सजा सुनाए जाने संबंधी मामले के कारण सुरक्षा उपायों के तहत यह फैसला लिया गया है। जिला की सम्पूर्ण परिधि में दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 लागू है, जिसके तहत निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क मैसेज सेवाएं प्रतिबंधित की गई हैं। 36 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो कानून व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यदि किसी आम जन के पास इस मामले मेें कोई सूचना है तो वह कंट्रोल रूम 01746-234223 तथा 100 नंबर पर भी सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च
एसडीएम कमलप्रीत कौर व डीएसपी तरुण सैनी सुरक्षा बलों के साथ रविवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च पुलिस लाइन मैदान से शुरू होकर नया बस स्टैंड, करनाल चौक, करनाल रोड, जाट कॉलेज, पेहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड, छात्रावास रोड़, भगत सिंह चौक, 11 रुद्रि मंदिर, चंदाना गेट, प्रताप गेट, हिन्द सिनेमा चौक, कमेटी चौक, पेहोवा चौक, छोटू राम चौक, ढांड रोड़, ढांड चौक से बस स्टैंड होते हुए करनाल चौक डेरा सच्चा सौदा, जींद बाई-पास से शहर के अन्य हिस्सों से होते हुए पुलिस लाईन में आकर संपन्न हुआ।
कैंटीन भी कराया बंद : कैथल डेरे में चलाई जा रही कैंटीन को भी प्रशासन ने बंद करवा दिया है। यहां ताला लगा दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर यहां प्रॉपर्टी का आंकलन किया।
कलायत में भी फ्लैग मार्च
फोटो नंबर- 15
कलायत। कलायत में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। पुलिस द्वारा पूरे उपमंडल में फ्लैग मार्च किया जा रहा है तथा संवेदनशील गांवों पर पूरी नजर रखी जा रही है। उपमंडल अधिकारी जगदीप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों व पुलिस के साथ रणनीति को अंतिम रूप दिया। एसडीएम ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारी अपने अपने कार्यालय में मौजूद हैं। सोमवार को राम रहीम को सीबीआई जज द्वारा सुनाई जाने वाली सजा के बाद डेरा प्रेमी कोई हरकत न करें इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि डीएसपी सतीश गौतम के नेतृत्व में हर स्थिति का सामना करने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
राईडर्स व जिप्सियों के माध्यम से गश्त बढ़ाई :
सपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। विशेष रूप से बाइकर्स व जिप्सियों के माध्यम से पुलिस की गश्त बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ताकि मोटरसाइकिलों पर तीन-चार की संख्या में भी कोई असामाजिक तत्व प्रॉपर्टी को नुकसान न पहुंचा सके। साथ ही हिंसा के मामले में जिन भी लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी धरपकड़ जारी है।