फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर निगला जहरीला पदार्थ, मौत

विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Mon, 08 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को गांव दयौरा निवासी एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी से मारपीट करते थे। जिससे तंग आकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। युवती जिला यमुनानगर की रहने वाली है। माता संतोष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रजनी की शादी करीब 8 साल पहले विक्रम वासी द्यौरा जिला कैथल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में कहासुनी होती रहती थी। जिसके पास एक लड़की परिधी 7 साल की है। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल के लोग उसकी बेटी रजनी को दहेज की मांग को लेकर तंग करते थे। जिस कारण रजनी को यमुनानगर अपने घर ले आ आए थे। पांच-छह महीने बाद गांव दयौरा की पंचायत आई और फैसला कर रजनी को अपने साथ ले गई। इसके बाद ससुराल से फोन आया कि उसकी बेटी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है जो अब शाह अस्पताल कैथल दाखिल है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसकी बेटी रजनी मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसके चहरे व गले पर चोट के निशान थे। एसआई राजफूल ने बताया कि पुलिस ने विक्रम, सास रोशनी, ननद पुनमा, माया व उषा के खिलाफ दहेज, मारपीट व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed