{"_id":"5aa420a14f1c1ba7758b4c05","slug":"191520705697-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग की शिकायत पर दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
कैथल (ब्यूरो)। आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के परिजनों पर सहयोग देने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। नई अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजफूल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पहले मामले की जांच डीएसपी की ओर से गई थी, जिसमें आरोप सही पाए गए। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक दिन आरोपित चिंटू ने अचानक उसके मुंह पर रूमाल रख दिया, जिससे वह बेहोश गई। जब उसे होश आया तो वह कमरे में बंद थी। आरोपित ने उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। जबरन उसके साथ गलत काम किया। मुश्किल से वह आरोपित के चुंगल से छूटकर घर पहुंची। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।