फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चिल्ड्रन पार्क के गेट पर युवक को पीटते रहे युवा...सोशल मीडिया पर आंखों देखा हाल बताते रहे लोग

चिल्ड्रन पार्क के गेट पर युवक को पीटते रहे युवा...सोशल मीडिया पर आंखों देखा हाल बताते रहे लोग

Sun, 10 Mar 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क के गेट पर युवक को पीटते रहे युवा...सोशल मीडिया पर आंखों देखा हाल बताते रहे लोग
चिल्ड्रन पार्क के गेट पर युवक को पीटते रहे युवा, सोशल मीडिया पर आंखों देखा हाल बताते रहे लोग
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों के युवक भाग खड़े हुए, बाद में दोनों पक्षों ने दी पुलिस को शिकायत
पीड़ित युवक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार की रात चिल्ड्रन पार्क के गेट के बाहर दर्जन भर युवक एक युवक को लाठियों व डंडों से पीटते रहे। जिसका आंखों देखा हाल दो व्यक्ति शहर में एक व्हॉटस-एप ग्रुप में शेयर करते रहे। जिसमें कई पुलिस अधिकारी भी जुड़े हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर युवक पीड़ित युवक की धुनाई कर भाग चुके थे। वे निडर होकर उसे पीटते रहे और वहां मौजूद लोगों को वीडियो बनाने या फोटो खींचने पर जान से मारने की धमकी देते रहे। बाद में पता चला कि यह दो पक्षों का विवाद था। जिसमें एक पक्ष द्वारा पहले मारपीट की जा चुकी थी।
शुक्रवार रात को करीब 9.30 बजे चिल्ड्रन पार्क के गेट पर दर्जन भर युवकों ने एक युवक को घेर लिया। उस पर लाठियों व डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिसे पार्क में घूमने आए लोग व महिलाएं सहम गए। इस पूरी घटना को एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। उसने ग्रुप में यहां तक लिखा कि हमलावर युवक किसी भी व्यक्ति को पास नहीं फटकने दे रहे और फोटो खींचने पर भी धमकी दे रहे हैं। इसके काफी देर बाद वहां पुलिस पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

घायल विक्रम ने बताया कि उसे दिन में हुए झगड़े की रंजिश में हमला कर घायल किया है। उस पर हमला चिल्ड्रन पार्क में तालाब का ठेका लेकर काम-काज देख रहे युवकों ने किया है। इन युवकों के साथ जिन युवाओं ने मारपीट की थी, वे भाग गए थे। बाद में उसे अकेला पाकर उस पर हमला कर उसे घायल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में दूसरा पक्ष रोहतक निवासी शक्ति ने बताया कि शुक्रवार सुबह 3 युवक तालाब पर आए और बिना पूछे ही बोट लेकर सैर करने लगे। करीब एक घंटे के बाद भी युवक नहीं लौटे। बाहर आने के बाद उनसे पैसे मांगे तो पैसे भी नहीं दिए और उसकी उन युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। युवकों ने उस समय उसे धमकी दी कि तुम्हें देख लेंगे। रात करीब साढ़े 9 बजे चिल्ड्रन पार्क में करीब 12 युवकों ने आते ही उन पर लाठी व बिंडो से हमला कर दिया। एक युवक ने उसके सिर में डंडा मारा, जिससे गहरी चोट भी लगी। युवक भागने लगे तो एक युवक को उन्होंने भी पकड़ लिया और उससे पूछताछ की।

सिटी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पार्क में मारपीट की घटना के बाद वे पूरी टीम के साथ मौके पर गए थे। वहां कोई नहीं मिला। रात को ही थाने में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत आ गई थी। दोनों पक्षों को बुलाया गया है और उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed