फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पिस्तौल की नोक पर टेक्सी लूट के आरोपी को काबू किया

पिस्तौल की नोक पर टेक्सी लूट के आरोपी को काबू किया

Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल की नोक पर टेक्सी लूट के आरोपी को काबू किया
पिस्तौल की नोक पर टेक्सी लूट के आरोपी को काबू किया
विज्ञापन

फोटो संख्या-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने पिस्तौल की नोक पर एक टैक्सी लूटने के आरोपी को काबू किया है। आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर 12 पीजीआई सामने किसी कैमिस्ट की दुकान पर नौकरी करता था, जिसने गाड़ी पर घर आने-जाने की चाहत में अपने एक अन्य साथी से मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूला है। वारदात में लिप्त दूसरा आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लूटी गई गाडी व मोबाइल फोन बरामद किया जा चुका है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि गांव संगतपुरा जिला मोहाली पंजाब निवासी युवक हरपाल सिंह अपनी बीट गाडी को बतौर टैक्सी चलाता है, जिससे दिनांक 21 जून 2018 को दो युवकों ने सेक्टर 43 से अंबाला के लिए किराए पर ली। वहां पहुंचने पर वे गाड़ी को पिहोवा तक ले गए तथा आगे ढांड से करनाल चलने की कहते हुए करनाल में किराया का हिसाब कर देने की कहने लगे। रात्री करीब 2:30 बजे जब वे थाना ढांड के चंदलाना गांव क्षेत्र में पहुंचे। यहां उनमें से एक लडक़े ने पैंट से पिस्तौल निकाल लिया तथा जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी रुकवा ली। नामालूम आरोपी हरपाल से उसका सैंमसंग मोबाइल फोन, 300 रुपये नकदी, पर्स तथा गाड़ी लूटकर फरार हो गए। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष श्योकंद की अगुवाई में एएसआई जगबीर ङ्क्षसह व एचसी तरसेम सिंह की टीम ने आरोपी बिरेंद्र उर्फ बिंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ढाटरथ थाना पिल्लूखेड़ा जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विदित रहे कि उपरोक्त मामले में आरोपी अनिल कुमार निवासी नगूरां जिला जींद पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अनिल के कब्जे से लूटा गया सैमसंग मोबाइल फोन बरामद कर किया जा चुका है, जबकि आरोपियों द्वारा लूटी गई गाड़ी भी बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed