फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जीरी चुरा रही महिलाओं को किसान व आसपास के लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

जीरी चुरा रही महिलाओं को किसान व आसपास के लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया

Wed, 14 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
जीरी चुरा रही महिलाओं को किसान व आसपास के लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया
जीरी चुरा रही महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। खेतों से जीरी चुरा रही सात महिलाओं को किसान व आसपास के लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया। चौकी किठाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक भागीरथ की टीम नेे इन्हें गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की। आरोपी महिलाओं के कब्जे से 4 प्लास्टिक कट्टों व 2 पल्ली गठरियों से कुल 141 किलो 900 ग्राम जीरी बरामद की गई है। पीआरओ ने बताया कि किठाना निवासी किसान रामपाल द्वारा अपनी 5 एकड जीरी फसल को झाड़ने के उपरांत 12 नवंबर की दोपहर बाद फसल को उठाने के लिए गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेने आ गया। जब वह शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा, तो वहां कई महिलाएं खेत में पड़ी जीरी से कट्टे व पल्लियों में गठड़ी बांधकर चोरी कर रही थी। किसान ने शोर मचाकर आसपास क्षेत्र के लोगों की मदद से सभी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना राजौंद की लेडी कांस्टेबल सुमन महिलाओं से पूछताछ कर महिला इंद्रो, कमलेश, निर्मला, राजकली, शारदा, नीता, कविता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed