{"_id":"595e56544f1c1b9a538b4609","slug":"181499354708-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर ढाबे से अफीम व अवैध शराब के साथ गांव जंसवती का सरपंच काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीटी रोड पर ढाबे से अफीम व अवैध शराब के साथ गांव जंसवती का सरपंच काबू
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफीम और अवैध शराब के साथ गांव जसवंती का सरपंच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जीटी रोड पर ढाबे की आड़ में अफीम और हाथकढ़ी शराब का धंधा करने वाले आरोपी को सीआईए-1 पुलिस के नशा तस्करी निरोधक सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम अफीम व सवा 30 बोतल अवैध हथकढ़ी शराब बरामद की गई है। आरोपी गांव जसवंती का सरपंच है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया सीआईए वन प्रभारी महाबीर की अगुवाई में एएसआई राजेंद्र सिंह की टीम शाम को गश्त के दौरान बस स्टैंड क्योड़क के नजदीक मौजूद थी। जसवंती निवासी चरण सिंह क्योड़क से अंबाला रोड पर न्यू पंजाबी ढाबा चलाए हुए है। जो इस धंधे की आड़ में ग्राहकों को अफीम और हथकढ़ी शराब बेचने काम करता है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने ढाबे पर दबिश देते हुए काउंटर पर बैठे व्यक्ति को काबू किया, जिसने अपना नाम चरण सिंह निवासी जसवंती बताया। उसके सामने काउंटर पर एक लिफाफा रखा हुआ था। डीएसपी एईसी जोगिंद्र सिंह को बुलाकर तलाशी ली गई तो पॉलीथिन से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी के आदेश पर ढाबे की तलाशी ली गई तो 30 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। एसपी ने बताया कि थाना सदर में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को एएसआई बलराज सिंह ने एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गांव जसवंती का सरपंच है।