फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ड्रेन में शाव की सूचना पर भागी पुलिस

ड्रेन में शाव की सूचना पर भागी पुलिस

Thu, 06 Jul 2017 08:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
ड्रेन में शाव की सूचना पर भागी पुलिस
ड्रेन में शव की सूचना पर भागी पुलिस
विज्ञापन

पानी व कीचड़ से भरी ड्रेन से बोरी निकाल कर देखा तो कटड़े का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार बाद दोपहर पुलिस को उस समय खूब भाग-दौड़ करनी पड़ी, जब अर्जुन नगर के पास एक ड्रेन में एक बोरी में किसी का शव होने की जानकारी मिली। पानी व कीचड़ से भरी ड्रेन से जब बोरी निकाल कर जांच की गई तो यह कटड़े का शव मिला। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ड्रेन में एक बोरी में किसी का शव पड़ा हुआ है। उसमें से खून बह रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसएचओ अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक वहां पर काफी भीड़ जमा हो चुकी थी। आने-जाने वाले वाहन चालक भी भीड़ को देखकर अपनी गाड़ी रोककर देख रहे थे। ड्रेन में कीचड़ और दल-दल थी, जिस कारण लोग भी अंदर जाने से डर रहे थे। इसके बाद एक पुलिसकर्मी अपने शरीर पर रस्सी बांधकर ड्रेन के अंदर उतरा और कट्टे को बाहर निकाला। जब उसे खोलकर देखा गया तो उसमें कटड़े का शव मिला। इसके बाद पुलिस व लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 3-4 दिन पहले किसी ने भैंस के कटड़े को मरने के बाद उसे जमीन में दबाने की बजाए एक कट्टे में बांधकर ड्रेन में फेंक दिया, ताकि वह पानी में बह जाए। लेकिन ड्रेन में पानी कम, कीचड़ ज्यादा होने के कारण वह वहीं पर पड़ा रहा। पक्षियों ने चोंच मारकर कट्टे को फाड़ दिया था, जिस कारण कट्टे में से खून भी बहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अशोक कुमार ने कहा कि कटड़े का शव मिलने पर उसे दबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed