फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   तीन साल बाद चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज

तीन साल बाद चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज

Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
तीन साल बाद चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज
मृतक के ससुराल पक्ष के चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

- गांव चंदाना में तीन साल पहले करंट से एक व्यक्ति की मौत का मामला
-पुलिस ने पहले हादसा मान कर की थी 174 के तहत कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने गांव चंदाना में तीन साल पहले करंट से हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में अब आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके ससुराल के 4 लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक विक्रम के मामा जगबीर सिंह निवासी सेडा माजरा (उचाना) ने बताया कि विक्रम को उसकी ससुराल में सोनू, विक्की, सोनिया व बिमला निवासी कलायत ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया था। सोनिया से शादी करने के बाद उसका भांजा विक्रम परेशान था। ससुराल के लोग अक्सर विक्रम को धमकाते थे। इस बारे में विक्रम ने उसे पहले कई बार बताया था। पहले आरोपियों ने विक्रम को कई बार धमकी भी दी थी, जिससे वह परेशान रहता था। 27 अगस्त 2015 को उसे सूचना मिली की विक्रम की करंट लगने से मौत हो गई है, लेकिन वह मात्र हादसा नहीं था, बल्कि विक्रम ने अपने ससुराल के लोगों से तंग आकर स्वयं आत्महत्या की थी। इसकी उन्हें जानकारी बाद में सुसाइड नोट मिलने से लगी। यह नोट विक्रम ने ही अपने हाथों से लिखकर छोड़ा था। उस सुसाइड नोट व विक्रम के हाथों से लिखे अन्य पत्रों को पुलिस ने एकत्रित कर लिखाई मिलाने के लिए दिया था। अब एफएसएल रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों लिखाई मैच कर रही हैं। इसलिए पुलिस ने अब विक्रम को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अब एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने सोनू, विक्की, सोनिया व बिमला निवासी कलायत के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed