फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चौबारे में लेटकर खुद को मारी गोली, मौत

चौबारे में लेटकर खुद को मारी गोली, मौत

Tue, 15 Jan 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
चौबारे में लेटकर खुद को मारी गोली, मौत
चौबारे में लेटकर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत
विज्ञापन

पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करता था युवक, आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता
पुलिस ने शस्त्र अधिनियम सहित आत्महत्या करने के आरोप में केस दर्ज किया

फोटो संख्या-9 से 11, 36
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अमरगढ़ गामड़ी में पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वाले युवक ने चौबारे में लेटकर अपनी छाती में गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन जब ऊपर पहुंचे तो हक्के-बक्के रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का दौरा किया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम सहित आत्महत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक विवाहित था। उसकी एक मासूम बेटी है।
मिली जानकारी के अनुसार अमरगढ़ गामड़ी गली नंबर 6 निवासी अशोक (25) सोमवार दोपहर बाद अपने घर में ही चौबारे में था। नीचे सभी परिजन थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो गोली अशोक की छाती से आर-पार होकर बेड में जा घुसी और अशोक की मौत हो चुकी थी। वहीं अवैध पिस्तौल उसके हाथ में पेट पर पड़ी थी। परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी और शोर सुन कर भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी तरुण सैनी, डीएसपी रामकुमार, सीआईए-2 पुलिस, सिविल लाइन लाइन एसएचओ धर्मपाल सहित घटनास्थल विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। मृतक विवाहित था और उसकी एक मासूम बेटी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई मनोज ने बताया कि उसके भाई ने स्वयं को गोली क्यों मारी है। इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। न ही यह पता कि वह देसी पिस्तौल कहां से लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रामकुमार ने बताया कि पुलिस युवक द्वारा खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। पुलिस पता लगा रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed